खेल तो भारत ने जीता, पर दोस्ती के लिए हाथ नहीं बढ़ाए—सूर्यकुमार यादव ने किया साफ इशारा!
एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की चालाक गेंदबाजी रणनीति ने पाकिस्तान को सिर्फ 127 रनों पर रोक दिया। इसके बाद उन्होंने नाबाद 47 रन की पारी खेली और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। मैच से पहले और बाद में सूर्या ने पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया। मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी सीधे ड्रेसिंग रूम चले गए, किसी ने पाक खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया। मैदान पर भारत का प्रदर्शन जितना दमदार रहा, उतना ही स्पष्ट उनका रवैया भी नजर आया।
भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच से पहले ही कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को साफ हिदायत दी थी — कोई भावनात्मक जुड़ाव नहीं, सिर्फ खेल पर फोकस। मैदान पर वही दिखा: टॉस के वक्त ना हाथ मिलाया गया, ना मैच के बाद खेल भावना दिखाई गई। भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया — कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए, वहीं बुमराह और अक्षर ने 2-2 विकेट झटके। पाकिस्तान की टीम 127 रन पर सिमट गई। इसके बाद बल्लेबाज़ों ने कोई कसर नहीं छोड़ी — सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन बनाए, और आखिरी छक्का जड़कर जीत दिलाई। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने भी 31-31 रन बनाकर टीम की नींव मजबूत की। भारत ने 15.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया — और बिना कोई हाथ मिलाए, सीधा ड्रेसिंग रूम लौट गया। मैदान पर सिर्फ जवाब था — बल्ले और गेंद से भी... और रवैये से भी।
















































































Leave Your Message