एक साड़ी, एक स्माइल और वायरल गर्ल मोनालिसा बन गईं सोशल मीडिया की नई क्रश – बी-टाउन एक्ट्रेस भी लगें फीकी!

महाकुंभ मेले की भीड़ में माला बेचती एक साधारण-सी लड़की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो गईं — आज वही मोनालिसा लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। उनकी बड़ी-बड़ी expressive आंखों और मासूम मुस्कान ने लोगों को इतना दीवाना बना दिया कि फिल्म इंडस्ट्री तक में उनकी चर्चा होने लगी। महाकुंभ से निकली इस वायरल स्टार को जब डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया, तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह लड़की सीधे बॉलीवुड की ओर रुख कर लेगी। अब मोनालिसा न केवल दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं, बल्कि देशभर में होने वाले कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में भी शिरकत कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने हाल ही में जो शिमरी ग्रीन साड़ी में तस्वीरें साझा की हैं, उन्होंने तो जैसे इंटरनेट पर आग लगा दी हो। बालों का खूबसूरत जूड़ा, गले में डायमंड नेकलेस, और चेहरे पर आत्मविश्वास से भरी मुस्कान — इन तस्वीरों में मोनालिसा किसी सुपरस्टार से कम नहीं लग रही हैं। उनकी कातिलाना अदाओं और सादगी से भरे ग्लैमर ने उन्हें एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है। फैंस उन्हें ‘हुस्न की मल्लिका’ कह रहे हैं, और सोशल मीडिया पर उनके हर लुक को लेकर जबरदस्त क्रेज है। कभी ट्रेडिशनल सूट में बड़े-बड़े झुमकों के साथ तो कभी दुल्हन की तरह सजी हुई मोनालिसा अपने हर अवतार से यह साबित कर रही हैं कि असली स्टारडम कैमरे से नहीं, किरदार और आत्मविश्वास से बनता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स