सट्टेबाजी ऐप 1XBET मामले में बॉलीवुड अभिनेता "सोनू सूद" को ईडी का समन, 24 सितंबर को दिल्ली में होगी कड़ी पूछताछ। 

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजा है। यह समन एक अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मामले में भेजा गया है। ईडी ने सोनू सूद को 24 सितंबर को दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा है। जानकारी के मुताबिक, ईडी इस मामले की जांच में तेजी से काम कर रही है। माना जा रहा है कि इस सट्टेबाजी ऐप के प्रचार से जुड़े कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए हैं। सोनू सूद के अलावा उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती जैसे नाम भी इस जांच में शामिल हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी साइटों की जांच को आगे बढ़ाते हुए अब उन सेलिब्रिटीज और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिन्होंने इन प्लेटफॉर्म्स का प्रचार किया था। जांच के तहत अभिनेता सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना से पूछताछ की गई है। ईडी के अनुसार, ये साइटें 1xBat और 1xBat Sporting Lines जैसे छद्म नामों से विज्ञापन करती हैं और इनमें मौजूद QR कोड यूज़र्स को सीधे सट्टेबाजी साइट्स पर भेजते हैं, जो भारतीय कानून का उल्लंघन है। सोनू सूद के फिल्मी करियर की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘माधा गज राजा’ में नजर आए थे। इससे पहले उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस के साथ अपनी निर्देशित फिल्म ‘फतेह’ में काम किया था, जो JioHotstar पर उपलब्ध है। इस समय सोनू सूद पंजाब में आई बाढ़ राहत कार्यों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स