सोशल मीडिया पर छाया पवन सिंह का नया अंदाज़ – धनश्री के लिए साड़ी, बिंदी की मांग और चुलबुली बातों ने बनाया उन्हें रियलिटी शो "राइज एंड फॉल" का स्टार!
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल में अपने दिलचस्प अंदाज़ और बिंदास गेम प्ले की वजह से सुर्खियों में हैं। शो के हालिया एपिसोड में पवन सिंह और युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ, डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा के बीच फ्लर्टिंग मोमेंट्स ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। पवन सिंह ने एपिसोड के दौरान धनश्री की रेड लिपस्टिक की तारीफ करते हुए उनसे फ्लर्ट करना शुरू किया। उन्होंने कहा – "आपने जो ओठलाली (लिपस्टिक) लगाया है, बस एक बिंदी और लगा लीजिए।" इस पर धनश्री मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं – "जिस दिन मैं इंडियन आउटफिट पहनूंगी, उस दिन प्रॉमिस बिंदी भी लगाऊंगी।" जवाब में पवन सिंह तुरंत कहते हैं – "जिस दिन आप इंडियन पहनेंगी, उस दिन मैं कोई भी काम छोड़कर इस घर में आऊंगा।" इस मजेदार बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी एंटरटेनिंग बता रहे हैं। पवन सिंह का यह बेबाक और मस्तीभरा अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, वहीं शो में उनकी और धनश्री की कैमिस्ट्री भी लोगों का ध्यान खींच रही है।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह रियलिटी शो राइज एंड फॉल में हर एपिसोड में नए अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। उनका धनश्री वर्मा के साथ फ्लर्टिंग मोड थमने का नाम नहीं ले रहा। अब उन्होंने कैमरे के सामने खुलेआम रिक्वेस्ट कर दी कि धनश्री के लिए रेड, पिंक या ब्लैक साड़ी भेजी जाए – वो भी बिंदी के साथ! पवन सिंह का ये बेबाक अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फैंस लगातार मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा – "पवन सिंह ही ये शो चला रहे हैं," तो किसी ने कहा – "रियल गेम तो हमारे पवन भैया खेल रहे हैं।" एक फैन ने उन्हें "पावरस्टार" बताते हुए लिखा – "पवन भैया के आगे सब फीके हैं।" राइज एंड फॉल को शुरू हुए कुछ हफ्ते ही हुए हैं, लेकिन शो ने तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल की है। पवन सिंह का एंटरटेनिंग अंदाज़ और धनश्री के साथ उनकी मजेदार कैमिस्ट्री शो में मसाला और मज़ा दोनों भर रही है। दर्शक हर नए एपिसोड का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
















































































Leave Your Message