बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर चलीं गोलियां, साजिश में शामिल थे 5 शूटर, जांच में सामने आई गैंगस्टर प्लानिंग।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह वारदात कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा द्वारा रची गई थी, जो विदेश में बैठे अपने नेटवर्क के जरिए भारत में इस हमले को अंजाम दिलवा रहे थे। इस हमले के लिए कुल पाँच शूटरों को भेजा गया था, जिनमें से एक की तबीयत खराब हो जाने के कारण वह मिशन से हट गया और वापस लौट गया। बाकी चार बदमाशों ने 11 सितंबर को बरेली पहुंचकर दिशा पाटनी के घर की रेकी की। ये चारों दो बाइकों पर सवार होकर आए थे—स्पलेंडर बाइक पर नकुल और विजय सवार थे, जबकि अपाचे बाइक पर अरुण और रविंद्र थे। अगले दिन यानी 12 सितंबर को इन्हीं चारों ने एक्ट्रेस के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें गोली रविंद्र ने चलाई और बाइक अरुण चला रहा था। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू की और लगभग दो हजार से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें उन्हें आरोपियों के कई सुराग मिले। खासतौर पर 9 सितंबर को फायरिंग से पहले शूटर एक पेट्रोल पंप पर CCTV कैमरे में कैद हुए थे, जिससे उनकी पहचान में मदद मिली। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों—अरुण और रविंद्र—को एनकाउंटर में मार गिराया, जबकि दो अन्य आरोपी नकुल और विजय अब भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एनकाउंटर में मारे गए दोनों आरोपियों के शवों को गाजियाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। इस हमले ने एक बार फिर से बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस पूरे नेटवर्क को पकड़ने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स