कैटरीना और विक्की कौशल की प्रेग्नेंसी अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई मैरून गाउन में बेबी बंप की तस्वीर। 

पिछले समय से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के प्रेग्नेंसी रूमर्स लगातार उड़ रहे हैं, लेकिन दोनों ने अब तक इस खबर की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। हाल ही में आर्यन खान की फिल्म ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीमियर पर विक्की कौशल अकेले पहुंचे थे, जिससे कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की अटकलें और बढ़ गईं। इसी बीच कैटरीना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह मैरून गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह तस्वीर उनका मैटरनिटी फोटोशूट है या किसी एड का हिस्सा।

कैटरीना कैफ की बेबी बंप वाली तस्वीर रेडिट पर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। कई यूजर्स ने खुशी जताई, जैसे एक ने लिखा, "उनके लिए बहुत खुश हूँ... बधाई!" तो किसी ने कहा, "मेरे अंदर का 14 साल का फैन चीख रहा है।" कुछ ने तस्वीर देखकर करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की याद भी दिलाई। कैटरीना और विक्की कौशल की प्रेग्नेंसी की अफवाहें 30 जुलाई से शुरू हुईं, जब मुंबई के एक फेरी पोर्ट पर उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कैटरीना की कैज़ुअल आउटफिट और सावधानी भरा चलना चर्चा में आया। 7 अगस्त को यह खबर और तेज़ हो गई कि कपल अक्टूबर या नवंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकता है, लेकिन ये केवल अफवाह साबित हुई। विक्की और कैटरीना ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में भव्य शादी की थी, और तब से उनके फैंस बेसब्री से उनके पेरेंट्स बनने का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक इस कपल ने प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स