"GAME SPEAKS": जब शुभमन गिल की चार शब्दों ने पाकिस्तान को कर दिया खामोश। 

शिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए, जिसके जवाब में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 105 रन की जबरदस्त साझेदारी की। लगातार दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद गिल ने इस अहम मैच में 47 रन बनाकर वापसी की। मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी बार-बार भारतीय खिलाड़ियों से बेवजह उलझते नजर आए, लेकिन गिल और अभिषेक ने भी उनका करारा जवाब मैदान पर प्रदर्शन से दिया। पिछली बार हुए हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान की टीम खेल पर ध्यान देने की बजाय विरोधी टीम को चिढ़ाने पर ज़्यादा फोकस करती दिखी—जिसका खामियाजा उन्हें हार के रूप में भुगतना पड़ा।

मैच के बाद शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर चार शब्दों वाला पोस्ट किया:
"Game Speaks, Not Words."
यानी, "खेल बोलता है, शब्द नहीं।"

यह पोस्ट सीधे पाकिस्तान को तीर की तरह चुभ गया, क्योंकि गिल का यह बयान साफ़ दर्शाता है कि मैदान पर प्रदर्शन ही असली जवाब होता है, ना कि बेवजह की बयानबाज़ी। टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 में पाकिस्तान को हराकर बड़ी जीत दर्ज की, जो पाकिस्तान के खिलाफ उसका 15वां T20 मुकाबला था। इस मुकाबले में भारत की यह 12वीं जीत रही, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 3 बार ही भारत को T20 में हरा पाया है। इस जीत के साथ भारत सुपर-4 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। टीम इंडिया का अगला मुकाबला अब 24 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ होगा। मैच से इतर, पाकिस्तान के खिलाड़ी इस बात से नाराज नजर आए कि पिछले मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने उनसे हाथ नहीं मिलाया था। हालांकि भारतीय टीम ने कोई अपशब्द नहीं कहे, बस पाकिस्तान के खिलाड़ियों से दूरी बनाए रखी थी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स