नवरात्रि के पावन अवसर पर संजय दत्त ने किए महाकाल के दर्शन, पारंपरिक वेशभूषा में दिखे अभिनेता।
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त हाल ही में मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने नवरात्रि के दौरान पूजा-अर्चना की और भस्म आरती में भाग लिया। पारंपरिक पोशाक में पहुंचे अभिनेता मंदिर के भीतर अनुष्ठानों और आरती में श्रद्धा से डूबे नजर आए। संजय दत्त ने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। महाकालेश्वर मंदिर, शिप्रा नदी के किनारे स्थित, भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जहां रोज़ तड़के भस्म आरती होती है, जो सबसे पवित्र और विशेष अनुष्ठानों में से एक मानी जाती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, संजय दत्त को हाल ही में 'बागी 4' में दमदार एक्शन करते देखा गया, जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ और हरनाज़ संधू भी थे। फिल्म ने पहले ही दिन 13.20 करोड़ रुपये की कमाई की अब तक 177 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके संजय दत्त की आने वाली फिल्मों की लिस्ट भी लंबी है — जिनमें थामा, धुरंधर (रणवीर सिंह के साथ), कॉकटेल-2, धमाल-4, शेर, राजा शिवाजी, और हैप्पी पटेल जैसी 24 से अधिक फिल्में शामिल हैं।
















































































Leave Your Message