शोएब अख्तर की गलती से ट्रेंड हुए अभिषेक बच्चन, बोले: 'मैं क्रिकेट में अच्छा नहीं, फिर भी पाकिस्तान के लिए मुश्किल हूँ।
एशिया कप के फाइनल मैच को लेकर जब पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने बात की, तो उन्होंने गलती से भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की जगह बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का नाम ले लिया। वीडियो में शोएब कहते हैं कि अगर पाकिस्तान जल्दी अभिषेक बच्चन को आउट कर देता है तो मिडिल ऑर्डर पर असर पड़ेगा। पैनल ने तुरंत शोएब को सुधारते हुए सही नाम बताया। इस मज़ेदार घटना पर अभिषेक बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर प्रतिक्रिया दी और लिखा कि वे क्रिकेट खेलने में भी अच्छे नहीं हैं, इसलिए पाकिस्तान के लिए ये काम मुश्किल होगा। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
अभिषेक बच्चन के मज़ेदार पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट्स की बाढ़ लगा दी। एक यूजर ने लिखा कि अभिषेक बच्चन ने शोएब अख्तर को बिना पिच पर आए ही क्लीन बोल्ड कर दिया, उन्हें क्रिकेट खेलने की ज़रूरत नहीं, उनके ट्वीट ही छक्के मारने के लिए काफी हैं। दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अख्तर ने अभिषेक शर्मा को “अभिषेक बच्चन” क्यों कहा, जबकि पाकिस्तान एक ही टूर्नामेंट में भारत से दो बार हार चुका है, इसलिए दिमाग और जुबान दोनों गड़बड़ा गए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही अभिषेक बच्चन शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक इसमें विलेन का किरदार निभाएंगे।
















































































Leave Your Message