IGT 2025’ में जब शायरी ने मचा दी धूम, मलाइका ने जताई किताब लिखने की इच्छा।

भारत के सबसे पॉपुलर और मोस्ट अवेटेड रियलिटी शोज़ में से एक ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ का नया सीज़न जल्द ही टीवी पर लौट रहा है, और इसकी शूटिंग जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। इस बार शो में एक नया और दिलचस्प जज पैनल देखने को मिलेगा जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू, मलाइका अरोड़ा और सिंगर शान जैसे सितारे शामिल हैं। यह तिकड़ी शो को सिर्फ टैलेंट से ही नहीं, बल्कि शायरी, संगीत और ग्लैमर से भी भरपूर बना रही है। देशभर से आए कंटेस्टेंट्स मंच पर अपने अनोखे टैलेंट से दर्शकों को चौंका रहे हैं – कोई हैरतअंगेज स्टंट कर रहा है तो कोई दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस दे रहा है। इसी बीच नवजोत सिंह सिद्धू अपने खास अंदाज़ में हर एक्ट के बाद शायरी सुना रहे हैं, जिससे सेट का माहौल और भी रंगीन और दिलचस्प हो गया है। उनकी शायरी इतनी दिल से और दमदार होती है कि सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि उनके साथ मौजूद जज भी पूरी तरह प्रभावित हो जाते हैं। खासकर मलाइका अरोड़ा तो सिद्धू की शायरी की दीवानी सी हो गई हैं। शूटिंग के दौरान एक ऐसा लम्हा आया जब सिद्धू ने एक शेर पढ़ा और मलाइका तुरंत बोल पड़ीं, “सारे शेर जो आप बोल रहे हो ना, मुझे लिखना है।” उन्होंने यहां तक कह दिया कि सिद्धू की शायरियों से प्रेरित होकर वो इस पर एक किताब तक लिखना चाहेंगी। यह सुनकर सभी मुस्कुरा उठे और सेट पर तालियों की गूंज सुनाई दी। साफ है कि इस सीज़न में सिर्फ टैलेंट ही नहीं, बल्कि भरपूर एंटरटेनमेंट, शायरी और स्टार पॉवर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगा।

इंडियाज़ गॉट टैलेंट' के 11वें सीज़न का पहला प्रोमो रिलीज़ हो चुका है, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू की लाइन “दुनिया में सबसे बड़ा रोग, मेरे बारे में क्या कहेंगे लोग” सभी को खासा प्रभावित कर रही है। यह लाइन उन लोगों के लिए प्रेरणा बनती है जो समाज की आलोचनाओं से दबे रहते हैं और अपने सपनों को पूरा करने में झिझकते हैं। शो की टैगलाइन ‘जो अजब है, वो गजब है’ इस सीज़न के अनोखे और खास टैलेंट को दर्शाती है। नया सीज़न 4 अक्टूबर 2025 से हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर प्रसारित किया जाएगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स