बिग बॉस 19 में आवेज दरबार का कम वोट्स के कारण हुआ एविक्शन, फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की स्टार कास्ट ने बढ़ाई शो की चमक। 

‘बिग बॉस 19’ के इस ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की स्टार कास्ट ने शो में अपनी मौजूदगी से माहौल रंगीन कर दिया। वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल ने कंटेस्टेंट्स के साथ शायरी का गेम खेला और सलमान खान को अपनी फिल्म के गानों ‘पनवाड़ी’ और ‘बिजुरिया’ के हूक स्टेप्स सिखाए, जिनके साथ सलमान ने भी जमकर डांस किया। वहीं, एविक्शन के दिन आवेज दरबार घर से बेघर हो गए, जो कम वोट्स की वजह से बाहर हुए। आवेज के जाने के बाद नेहल चूड़ासमा, अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे काफी इमोशनल हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। अभिषेक ने आवेज की हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कोशिश की लेकिन परिस्थितियां उनके खिलाफ रहीं। इस हफ्ते पांच कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड थे, जिसमें से आवेज को घर छोड़ना पड़ा।

‘वीकेंड का वार’ में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान और कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी आए थे। अभिषेक ने इस दौरान तान्या मित्तल का मज़ाक बनाया और कहा, "मैं कितना भी फेंक लूं, लेकिन फेंकने में तान्या से नहीं जीत सकता।" वहीं हर्ष ने भी घर के सभी कंटेस्टेंट्स का मज़ाक उड़ाया। साथ ही उन्होंने मृदुल को सलाह दी कि वह थोड़ा ज़्यादा एक्टिव हो जाए और जीतकर घर वापस आए।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स