पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा: ओवरसाइज़्ड ट्रेंच कोट से रिहर्सल, हीरे जड़ी ड्रेस में परफॉर्मेंस और हॉलीवुड स्टार्स के बीच मुस्कुराती ऐश्वर्या — एक परफेक्ट ग्लोबल मोमेंट।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह ग्लैमर, स्टाइल और आत्मविश्वास की मिसाल हैं। पेरिस फैशन वीक के दौरान एक प्रतिष्ठित ग्लोबल ब्यूटी ब्रांड का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने रैंप वॉक किया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। ऐश्वर्या ने ब्लैक कलर के एक एलिगेंट आउटफिट में रैंप पर वॉक किया, जिसकी खासियत हीरे जड़ी आस्तीनें, कढ़ाई वाली बैक और एक शानदार ब्रोच थी। उनके रेड लिप्स ने उनके लुक में बोल्डनेस और रॉयलिटी का तड़का लगाया। रैंप वॉक के दौरान उनका कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन देखते ही बनता था। फैशन शो के बाद वह इंटरनेशनल मॉडल्स और हॉलीवुड सेलेब्स के साथ मस्ती करती नजर आईं। बैकस्टेज से आए वीडियोज में हेइडी क्लम और अन्य हस्तियों के साथ उनकी बातचीत और प्रोफेशनल अंदाज़ ने फैंस को काफी प्रभावित किया।
इस फैशन ट्रिप में ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ थीं। वीडियो में आराध्या अपनी मां के पीछे-पीछे चलती और फैन्स से मुस्कुराकर मिलती नजर आईं, जिसने मां-बेटी के खूबसूरत रिश्ते को उजागर किया। एक अन्य वीडियो में ऐश्वर्या को रैंप वॉक की प्रैक्टिस करते हुए ओवरसाइज़्ड नीले ट्रेंच कोट में देखा गया, जो उनके लुक में और ड्रामा जोड़ रहा था। इसके अलावा ऐश्वर्या की मुलाकात अपनी पुरानी दोस्त और हॉलीवुड एक्ट्रेस ईवा लोंगोरिया से भी हुई। दोनों की गर्मजोशी से मुलाकात फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं थी। ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कई वर्षों से इस लग्जरी ब्रांड का चेहरा रही हैं और इस बार भी उन्होंने अपने स्टाइल, एलिगेंस और ग्लोबल अपील से सभी को एक बार फिर मंत्रमुग्ध कर दिया।
















































































Leave Your Message