मलबे के नीचे फंसे मासूम: इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल की इमारत अचानक गिरने से मची अफरातफरी।
इंडोनेशिया के ईस्ट जावा के सिदोअर्जो कस्बे में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहाँ ‘अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल’ की इमारत अचानक गिर गई। इस हादसे में कम से कम एक छात्र की मौत हो गई है और लगभग 65 छात्र मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, छात्रों की उम्र 12 से 17 वर्ष के बीच है। हादसे के बाद बचावकर्मी, पुलिस और सैन्यकर्मी पूरे इलाके में राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
स्कूल की इमारत जर्जर हालत में थी और अनधिकृत विस्तार के कारण वह अचानक ढह गई, जबकि छात्र उस वक्त दोपहर की नमाज अदा कर रहे थे। बचाव कार्य में भारी मलबे के कारण मुश्किलें आ रही हैं। कंक्रीट के स्लैबों को हटाना खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे इमारत का और ढहना संभव है। राहत टीम मलबे में फंसे लोगों तक ऑक्सीजन और पानी पहुंचा रही है ताकि उनकी जान बचाई जा सके घायलों को निकालने के प्रयास जारी हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम लगातार बचाव कार्य कर रही है। घटना से इलाके में भारी हड़कंप मचा हुआ है और बच्चों के परिजन बेहद परेशान हैं।
















































































Leave Your Message