भारत-A बनाम ऑस्ट्रेलिया-A: दूसरे वनडे में भारत-A को 9 विकेट से हार, सीरीज 1-1 से बराबर।

भारत-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत-A टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया-A ने यह मैच डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 9 विकेट से जीत कर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

इस मुकाबले में भारत-A ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन टीम 45.5 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई। शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। ओपनिंग में उतरे अभिषेक शर्मा खाता तक नहीं खोल सके और शून्य पर आउट हो गए। प्रभसिमरन सिंह भी केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान श्रेयस अय्यर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी 8 रन बनाकर चलते बने।

हालांकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और 122 गेंदों में 94 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके साथ रियान पराग ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए। पारी के अंत में हर्षित राणा ने तेज़ बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर 21 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल रहे। हालांकि, टीम को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफलता नहीं मिली।

भारत की पारी के बाद बारिश ने मैच में खलल डाला और लगभग तीन घंटे का विलंब हुआ। बारिश के कारण मैच को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 25 ओवर का कर दिया गया और ऑस्ट्रेलिया-A को 160 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। बारिश रुकने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने 5.5 ओवर में 48 रन बना लिए थे और कोई विकेट नहीं गंवाया था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया-A ने आक्रामक शुरुआत जारी रखी। मैकेंज़ी हार्वे ने 49 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए और उनकी पारी में दमदार शॉट्स देखने को मिले। वहीं कूपर कोनोली ने भी 31 गेंदों पर 50 रन की तेज़ पारी खेली। ओपनर जैक फ्रेसर मैकगर्क ने 20 गेंदों में 36 रन जोड़े। इन तीनों की पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया-A ने केवल 16.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत-A की ओर से निशांत संधू को एकमात्र सफलता मिली।

अब यह सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है और इसका तीसरा और निर्णायक मुकाबला 5 अक्टूबर को कानपुर में खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें जीत के लिए पूरा दम लगाएंगी।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स