चीन ने पेश किया अपग्रेडेड स्टील्थ फाइटर जेट J-20A, अमेरिका की चिंता बढ़ी!
चीन ने अपनी वायुसेना की ताकत को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाते हुए अपने पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट J-20 का अपग्रेडेड वर्जन J-20A पेश कर दिया है। इसे चीन का 'माइटी ड्रैगन' भी कहा जा रहा है। यह लड़ाकू विमान अमेरिका के उन्नत फाइटर जेट्स F-22 रैप्टर और F-35 लाइटनिंग को चुनौती देने के लिए तैयार किया गया है। इसकी तकनीक और मारक क्षमता को लेकर अमेरिका समेत पश्चिमी देशों में चिंता बढ़ गई है।
J-20A को खास तौर पर लंबी दूरी के मिशन को अंजाम देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें दो शक्तिशाली Shenyang WS-15 आफ्टरबर्निंग टर्बोफैन इंजन लगाए गए हैं। ये इंजन इसे ज्यादा स्पीड, पावर और रेंज देते हैं, जो इसे अमेरिका के फाइटर जेट्स के बराबर या उनसे आगे ले जाते हैं। WS-15 इंजन के कारण यह फाइटर जेट अधिक ईंधन दक्षता और सुपरक्रूज क्षमता (बिना आफ्टरबर्नर के तेज रफ्तार उड़ान) प्राप्त करता है।
J-20A में स्टील्थ टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। इसका डिजाइन ऐसा है कि यह रडार पर न के बराबर नजर आता है। खासकर इसका फ्रंट प्रोफाइल बेहद कम रडार क्रॉस-सेक्शन वाला है, जिससे इसे सामने से ट्रैक करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
यह फाइटर जेट भारी मात्रा में हथियार ले जाने में सक्षम है। रिपोर्ट्स के अनुसार, J-20A में लंबी दूरी की PL-15 और PL-21 एयर-टू-एयर मिसाइलें फिट की जा सकती हैं। वहीं, इसके साइड बे में कम दूरी की मिसाइलें रखी जा सकती हैं जिन्हें बे बंद होने पर भी दागा जा सकता है, जो इसकी स्टील्थ क्षमताओं को बरकरार रखते हुए हमले की सुविधा देती हैं।
J-20A की ईंधन क्षमता लगभग 12,000 किलोग्राम है, और इसकी कॉम्बैट रेंज करीब 2,000 किलोमीटर है। साथ ही इसे हवा में ही रिफ्यूल किया जा सकता है, जिससे यह लंबे समय तक मिशन पर बना रह सकता है।
यह फाइटर जेट न केवल एयर-टू-एयर लड़ाई में सक्षम है, बल्कि यह ग्राउंड स्ट्राइक मिशनों को भी बखूबी अंजाम दे सकता है। इसके एडवांस्ड फीचर्स और मिशन फ्लेक्सिबिलिटी इसे चीन की वायुसेना का सबसे शक्तिशाली हथियार बनाते हैं।
चीन की यह सैन्य प्रगति अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए रणनीतिक चिंता का विषय बन गई है, खासकर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच।
















































































Leave Your Message