पाकिस्तान में एक बार फिर जाफर एक्सप्रेस बनी हमले का निशाना, बम धमाके में 7 घायल!

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में स्थित क्वेटा से एक बार फिर खौफनाक खबर आई है। जाफर एक्सप्रेस, जो पेशावर की ओर जा रही थी, उसे बम धमाके से निशाना बनाया गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रेन पटरी से उतर गई और 7 लोग घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने ली है, जो बलूच अलगाववादी संगठनों में से एक है।

धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा बल और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया ताकि पटरियों की जांच की जा सके और किसी और विस्फोट की आशंका को टाला जा सके।

जाफर एक्सप्रेस पर यह कोई पहली बार हमला नहीं है। हाल के महीनों में इस ट्रेन को कई बार निशाना बनाया जा चुका है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि पाकिस्तान की रेलवे व्यवस्था और आम नागरिक आतंकियों के निशाने पर हैं।

7 अगस्त को भी बलूचिस्तान के सिबी रेलवे स्टेशन के पास इसी ट्रेन को निशाना बनाने की कोशिश हुई थी, लेकिन बम ट्रेन गुजरने के कुछ ही क्षण बाद फटा, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। वहीं 4 अगस्त को कोलपुर के पास बंदूकधारियों ने ट्रेन के इंजन पर फायरिंग की थी। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली थी।

सबसे बड़ा हमला इस साल मार्च 2025 में हुआ था, जब BLA के हथियारबंद विद्रोहियों ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। उन्होंने ट्रेन रोकने के लिए बोलान क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में पटरियों को उड़ा दिया और 400 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया। यह घटना पाकिस्तान के रेल इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा चूक मानी गई।

जाफर एक्सप्रेस, जो क्वेटा से पेशावर तक जाती है, अब लगातार आतंकियों के निशाने पर है। बलूच विद्रोही संगठन सरकार से आज़ादी की मांग कर रहे हैं और इसके लिए आम जनता और सार्वजनिक सुविधाओं को निशाना बना रहे हैं।

इन घटनाओं ने पाकिस्तान में रेल सुरक्षा और आंतरिक स्थिरता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रहे हमलों के चलते आम लोग डर और असुरक्षा के माहौल में यात्रा करने को मजबूर हैं।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स