तालिबान ने चटाई पाकिस्तान को धूल, घुटनों पर आए शहबाज शरीफ – भारत पर फोड़ा ठीकरा!
पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अपनी नाकामी और बेबसी का तमाशा बना हुआ है। इस बार न भारत, न अमेरिका, बल्कि तालिबान ने पाकिस्तान की हालत पतली कर दी है। अफगान सीमा पर लगातार हमलों से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार हिल गई है और अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि पाकिस्तान तालिबान से बातचीत की भीख मांग रहा है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने अफगानिस्तान पर हो रहे अटैकों का ज़िम्मेदार भारत को ठहराया है। उन्होंने दावा किया कि तालिबान ने भारत के इशारे पर हमला किया। लेकिन सवाल ये उठता है – क्या अब पाकिस्तान अपने पड़ोसियों से हारने के बाद भारत पर ठीकरा फोड़ने की पुरानी चाल ही दोहराएगा?
शहबाज ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कहा कि पाकिस्तान तालिबान शासन से उचित शर्तों पर बातचीत को तैयार है। दोनों पक्षों ने 48 घंटे के सीजफायर पर सहमति जताई है, लेकिन साफ है कि अब बॉल तालिबान के पाले में है। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अपने विदेश मंत्री इशाक डार और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को काबुल भेजा है, ताकि किसी तरह हालात काबू में लाए जा सकें।
हालात की गंभीरता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर तालिबान के लड़ाकों की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वे पाकिस्तानी सैनिक की पैंट को बंदूक पर टांगकर जश्न मना रहे हैं। ये दृश्य पाकिस्तान की सैन्य प्रतिष्ठा के लिए कड़ा तमाचा माना जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी सेना सीमा पर कई चेक पोस्ट्स छोड़कर भाग चुकी है। इस बीच जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत दौरे पर थे, तब पाकिस्तान पर हमला होना भी कई सवाल खड़े करता है।
साफ है, पाकिस्तान अंदरूनी अस्थिरता, कूटनीतिक विफलता और सीमा पर लगातार पिटाई की स्थिति में है। भारत के खिलाफ ज़हर उगलने की उसकी रणनीति अब उसे ही उलटी पड़ती नजर आ रही है।
शहबाज सरकार की इस हालत ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि जो देश आतंकवाद को पालता है, वो एक दिन उसी का शिकार भी बनता है।
















































































Leave Your Message