दिवाली पर छाया 'एक दीवाने की दीवानियत' का जादू, हर्षवर्धन राणे की सबसे बड़ी ओपनर बनी फिल्म!
बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे के लिए इस दिवाली बेहद खास साबित हो रही है, क्योंकि उनकी नई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर अब तक 4.72 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है (शाम 4 बजे तक), जो इसे उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बना देता है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनकी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के नाम था, जिसने री-रिलीज पर पहले दिन 4.25 करोड़ कमाए थे।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने हर्षवर्धन की कुल 5 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ दिया है, जिनमें 'सनम तेरी कसम', 'सवि' (2.05 करोड़), 'पलटन' (1.50 करोड़), 'दंगे' (15 लाख) और 'तारा वर्सेज़ बिलाल' (11 हजार) शामिल हैं। इस रोमांटिक फिल्म की ओपनिंग ने न सिर्फ एक्टर की स्टार पावर को साबित किया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि दिवाली के मौके पर रोमांस का जादू दर्शकों पर बखूबी चल रहा है।
हालांकि, फिल्म को आयुष्मान खुराना की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ से सीधा मुकाबला मिला है। 'थामा' अब तक 13.01 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रही है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगर यही रफ्तार रही, तो हर्षवर्धन की यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट बन सकती है।
















































































Leave Your Message