हेडलाइन: टाटा मोटर्स का नया सफर शुरू: पैसेंजर व्हीकल यूनिट का नाम अब TATA MOTORS PASSENGER VEHICLES LTD (TMPV)!

भारत की सबसे भरोसेमंद ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) अब एक नए नाम और नए अवतार में दिखाई दे रही है। लंबे समय से चल रहे डिमर्जर प्रोसेस के पूरा होने के बाद कंपनी ने अपने पैसेंजर व्हीकल बिजनेस का नाम बदलकर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब निवेशकों के डिमैट अकाउंट में कंपनी का नाम TMPV के रूप में दिखेगा।

टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल बिजनेस को अलग करने का फैसला पिछले साल लिया था, ताकि दोनों सेगमेंट्स पर स्वतंत्र रूप से फोकस और विकास किया जा सके। अब यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके तहत कमर्शियल यूनिट का नाम TML Commercial Vehicles Ltd (TMLCV) रखा गया है, जबकि पैसेंजर यूनिट अब TMPV के नाम से जानी जाएगी।

रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, मुंबई ने 13 अक्टूबर 2025 को TMPV को नया सर्टिफिकेट ऑफ इनकॉरपोरेशन जारी किया। वहीं, 14 अक्टूबर को कंपनी ने डिमर्जर की रिकॉर्ड डेट तय की थी, ताकि यह पता चल सके कि किन शेयरधारकों को नई कंपनी के शेयर मिलेंगे।

डिमर्जर के बाद TMPV के शेयरों में हलचल देखने को मिली। शुक्रवार सुबह यह शेयर मामूली गिरावट के साथ ₹406.25 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था। 14 अक्टूबर को स्पेशल प्राइस-डिस्कवरी सेशन के दौरान यह ₹400 पर खुला था और तब से इसमें लगभग 2% की बढ़त दर्ज की गई है। खबर लिखे जाने तक TMPV का शेयर 0.87% गिरकर ₹402 पर ट्रेड कर रहा था।

रिकॉर्ड डेट (14 अक्टूबर) तक टाटा मोटर्स के शेयर रखने वाले निवेशकों को हर एक शेयर के बदले डिमर्जर के बाद बनी TMLCV कंपनी का एक शेयर मिलेगा। उम्मीद है कि कमर्शियल यूनिट TMLCV की ट्रेडिंग नवंबर 2025 में बीएसई और एनएसई पर शुरू हो जाएगी।

कंपनी का कहना है कि यह कदम दोनों बिजनेस यूनिट्स को अलग-अलग फोकस, स्केल और इनोवेशन के साथ आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया है। TMPV अब इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और जगुआर लैंड रोवर (JLR) जैसे प्रीमियम सेगमेंट्स पर ध्यान केंद्रित करेगी, जबकि TMLCV ट्रक, बस और अन्य कमर्शियल वाहनों के बिजनेस को विस्तार देगी।

टाटा मोटर्स का यह डिमर्जर भारतीय ऑटो सेक्टर में एक बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में दोनों यूनिट्स की ग्रोथ को नई दिशा दे सकता है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स