बिहार चुनाव 2025: शिवराज सिंह चौहान का इंडिया गठबंधन पर हमला — कहा, “भस्मासुर है ये गठबंधन, मौका मिला तो जनता को भस्म कर देगा”

बैकुंठपुर (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को बैकुंठपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अगर इस गठबंधन को सत्ता का मौका मिला, तो यह जनता के लिए विनाशकारी साबित होगा।

शिवराज सिंह चौहान ने तीखे शब्दों में कहा, “इंडिया गठबंधन भस्मासुर की तरह है। अगर उन्हें आशीर्वाद मिला तो वे जनता को जलाकर भस्म कर देंगे।” उन्होंने कहा कि आरजेडी और महागठबंधन ने बिहार का जो हाल किया था, उसे जनता कभी नहीं भूल सकती। “माफिया, अपराधी और गुंडों का राज था, आम आदमी की जिंदगी दूभर हो गई थी,” उन्होंने कहा।

केंद्रीय मंत्री ने शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि आरजेडी ने एक बार फिर अपना असली चेहरा दिखा दिया है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बारात ऐसी है, जिनके आधे बाराती जेल में हैं और आधे बेल पर।”

शिवराज सिंह चौहान ने आरजेडी की फुल फॉर्म को लेकर भी तंज कसा —
“आरजेडी का मतलब है रंगबाज, जंगलराज और डकैती।”

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन जंगलराज चाहता है, जबकि एनडीए मंगलराज चाहता है, जहां जनता का कल्याण और विकास प्राथमिकता हो। उन्होंने कहा, “रामराज का मतलब यह नहीं कि केवल मंदिर बने, बल्कि इसका अर्थ है – हमारे बच्चे IIT और IIM में पढ़ें, गांवों में AIIMS जैसे अस्पताल बनें, शानदार सड़कें और बिजली हो, किसानों के खेतों में पानी पहुंचे और बच्चों के लिए अच्छे स्कूल हों।”

सभा में उन्होंने कहा कि बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की बयार चल रही है और जनता एकजुट होकर एनडीए के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की लहर इस बार बिहार में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

चौहान ने भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में बरहिमा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “बैकुंठपुर में जनता का उत्साह साफ बता रहा है कि बिहार इस बार विकास, स्थिरता और अच्छे शासन के लिए एनडीए को ही चुनेगा।”

शिवराज सिंह चौहान का यह बयान चुनावी माहौल में नई गर्मी लेकर आया है, जहां एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स