तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला – “बिहार को मिला सिर्फ़ धोखा, गुजरात को सारा बजट”

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में प्रचार अभियान तेज़ हो गया है। इसी बीच बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर सीट से राजद (RJD) उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में है और राज्य में अपराध, बेरोज़गारी और महंगाई चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार को केवल वोट बैंक की तरह देखते हैं, जबकि विकास का सारा ध्यान गुजरात पर केंद्रित रखते हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री पिछले 11 सालों से सत्ता में हैं, लेकिन बिहार को उन्होंने क्या दिया? जब भी चुनाव आता है तो बिहार आते हैं, लेकिन उद्योग-धंधे, रोजगार, और विकास सब गुजरात में करते हैं। देश का हर दसवां व्यक्ति बिहार से है, लेकिन प्रधानमंत्री ने बिहार को सिर्फ़ धोखा दिया है। जो कुछ गुजरात को दिया गया, उसका एक प्रतिशत भी बिहार को नहीं मिला।”

राजद नेता ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, “बुलेट ट्रेन गुजरात में देते हैं और वोट मांगने बिहार आते हैं। बिहार हर लिहाज से गुजरात से बड़ा है। बिहार की जनता अब जवाब मांग रही है, लेकिन प्रधानमंत्री के पास कोई जवाब नहीं है।”

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का पूरा बजट गुजरात को जाता है और बिहार की उपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री बिहार आकर सिर्फ़ राजद को गाली देते हैं। हमारी एक सभा रद्द की गई है, यह तानाशाही है और हम तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे।”

महागठबंधन की संभावनाओं पर बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि इस बार का माहौल महागठबंधन के पक्ष में है और बिहार में उनकी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी अतिपिछड़ा समाज से नफरत करती है। “हम अतिपिछड़ा समाज के एक नेता को उपमुख्यमंत्री बनाने जा रहे हैं, लेकिन बीजेपी को इससे दिक्कत हो रही है,” तेजस्वी ने कहा।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “अमित शाह पहले अल्पसंख्यक समाज को पाकिस्तान भेजने की बात करते थे, अब उन्हीं की चिंता जता रहे हैं। बीजेपी का चेहरा दोहरा है—एक ओर नफरत की राजनीति, दूसरी ओर चुनावी दिखावा।”

राजद नेता ने स्पष्ट किया कि बिहार की जनता इस बार विकास, रोजगार और समानता के मुद्दों पर मतदान करेगी, और महागठबंधन की सरकार राज्य में बदलाव की नई शुरुआत करेगी।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स