दिल्ली में पीएम मोदी से मिले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दी दिवाली की शुभकामनाएं — राज्य के विकास और पॉड टैक्सी परियोजना पर हुई चर्चा!

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार (25 अक्टूबर 2025) को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को दीवाली और नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी को शाल, पुष्पगुच्छ और संत तुकाराम महाराज की मूर्ति भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य और केंद्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि एनडीए के सभी घटक दल समान विचारधारा से जुड़े हुए हैं, और उन्होंने विश्वास जताया कि यह गठबंधन आगे भी मजबूती के साथ कायम रहेगा। उन्होंने शिंदे परिवार को भी दीवाली की शुभकामनाएं दीं।

बैठक में राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कुछ प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी ली और उनकी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

विशेष रूप से मुंबई पॉड टैक्सी परियोजना पर पीएम मोदी ने रुचि दिखाई। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने परियोजना की मौजूदा स्थिति और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दोनों नेताओं ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शिंदे ने उन्हें वर्तमान हालात और राहत कार्यों से अवगत कराया, जिस पर पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार किसानों और प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा —

“आज मैंने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और उन्हें दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। आदरणीय मोदी जी को शॉल, पुष्पगुच्छ और संत तुकाराम महाराज की प्रतिमा भेंट की गई। इस अवसर पर अनेक सकारात्मक विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि एनडीए के सभी घटक दल विचारों में एक हैं और यह गठबंधन मजबूत बना रहेगा।”

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र में महायुती सरकार विकास परियोजनाओं को रफ्तार देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और केंद्र–राज्य के बीच समन्वय को और मजबूत करने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स