गुना में दिल दहला देने वाली वारदात: बीजेपी नेता महेंद्र नागर पर किसान को थार से कुचलने और बेटियों से बर्बरता का आरोप, जमीन विवाद में 14 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज!

Ganeshpura गाँव, Fatehgarh थाना क्षेत्र (Guna ज़िला, मध्य प्रदेश) में एक किसान परिवार के साथ कथित रूप से हद से ज़्यादा क्रूरता हुई। आरोप है कि किसान रामस्वरूप धाकड़ खेत-मार्ग से अपनी पत्नी एवं परिवार के साथ जा रहे थे, तभी उनकी ओर हमला हुआ — लाठी-डंडों से, फिर एक वाहन (SUV/थार…) द्वारा उन्हें कुचला गया।
घटना 26 अक्टूबर 2025 को घटी है और यह घटना जमीन-विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। वहीं, किसान को बचाने परिवार की महिलाएं और बच्चियां पहुंची थीं, उनके साथ भी बर्बरता की गई। आरोप है कि लड़कियों के कपड़े फाड़े गए। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी, एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस वारदात का आरोप बीजेपी नेता महेंद्र नागर पर लगा है।
किसान परिवार के एक सदस्य राम बाबू नागर ने जानकारी दी है कि किसान और उसके परिवार पर करीब 10-15 लोगों ने जानलेवा हमला किया। उनके हाथ में फरसा और गंडासी थे, जिनसे वार किया गया। किसान रामस्वरूप को लहूलुहान कर दिया गया। उसके मामा और उनकी पत्नी पर भी हमला किया गया। रामस्वरूप की लड़कियां उसे बचाने आईं तो महेंद्र नाम के नेता ने उनको भी मारा और उनकी छाती पर बैठ गया। महेंद्र ने हाथापाई कर के लड़कियों को कपड़े भी फाड़े थे। 
वहीं, घटना के एक घंटे बाद जब रामस्वरूप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति है. मामले में आरोपी महेंद्र नागर और तीन महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जानकारी यह भी सामने आई है कि गांव में आरोपी के नाम का इतना ज्यादा आतंक है कि कोई भी उसके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स