भारत में बनेगा रूसी सुखोई सुपरजेट SJ-100, विमानन क्षेत्र में बड़ा कदम!

भारत ने रूस के साथ विमानन क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और रूस की पब्लिक ज्वाइंट स्टॉक कंपनी यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (PJSC-UAC) ने सोमवार, 27 अक्टूबर को मॉस्को में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत भारत में सुखोई सुपरजेट एसजे-100 (Sukhoi Superjet SJ-100) सिविल कम्यूटर विमान का निर्माण किया जाएगा।

एसजे-100 की विशेषताएं

एसजे-100 एक ट्विन-इंजन, नैरो-बॉडी विमान है, जिसमें लगभग 100 यात्रियों की क्षमता है और इसकी उड़ान की रेंज करीब 3000 किलोमीटर है। इसे खासतौर पर घरेलू उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया है। दुनिया भर में अब तक 200 से अधिक विमान बनाए जा चुके हैं और 16 से ज्यादा एयरलाइन ऑपरेटर इसका उपयोग कर रहे हैं।

‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगी मजबूती

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में एसजे-100 का निर्माण क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना UDAN (Ude Desh ka Aam Nagrik) के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। इससे देश के छोटे शहरों और कस्बों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी। इस समझौते के बाद HAL को भारत में एसजे-100 के निर्माण के विशेष अधिकार मिल गए हैं। यह परियोजना न केवल भारत के सिविल एविएशन सेक्टर को नई ऊंचाई देगी, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल को भी मजबूती प्रदान करेगी।

रोजगार और तकनीकी उन्नति

इस परियोजना से एविएशन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान मजबूत होगी। HAL के लिए यह न केवल तकनीकी उपलब्धि होगी, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) को भी नई दिशा देगी। विमान निर्माण, स्पेयर पार्ट्स, मेंटेनेंस और सप्लाई चेन से जुड़े क्षेत्रों में हजारों रोजगार अवसर पैदा होंगे।

रूस के साथ साझेदारी और क्षेत्रीय उड़ानें

रक्षा क्षेत्र में रूस के साथ पहले से मजबूत साझेदारी के बाद अब सिविल एविएशन में यह सहयोग दोनों देशों के रिश्तों को और गहराई देगा। एसजे-100 विमान भारत में रीजनल ट्रैवल सेक्टर को पूरी तरह बदल सकता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां हवाई सेवाएं सीमित हैं।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स