आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम मंदिर में एकादशी पर भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल!

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के मौके पर भगदड़ की घटना ने सनसनी फैला दी। इस दर्दनाक हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, कार्तिक मास के चलते मंदिर में भारी भीड़ जुटी हुई थी। अचानक हुए धक्का-मुक्की के कारण अफरातफरी फैल गई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन स्थिति पर काबू पाने में नाकाम रहे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया और राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को तत्काल बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और पुनर्वास कार्यों की निगरानी करने को कहा। राज्य सरकार ने हादसे की विस्तृत जांच का आदेश दिया है।

इस बीच, राज्य के कृषि मंत्री के. अचन्नायडू भी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर भीड़ पर नियंत्रण रखा जा रहा है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि श्रद्धालु संयम बनाए रखें और सहयोग करें ताकि किसी और अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स