बिग बॉस 19 का विनर लीक! सोशल मीडिया पर वायरल हुई टॉप-5 फाइनलिस्ट की लिस्ट।
टीवी का सबसे विवादित और चर्चित शो बिग बॉस 19 इन दिनों दर्शकों के बीच हिट बना हुआ है। सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह रियलिटी शो टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म्स पर धमाल मचा रहा है। जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है, फैंस के बीच उत्साह और कयासों का बाजार गर्म होता जा रहा है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है, जिसमें इस सीजन के विनर का नाम और टॉप-5 फाइनलिस्ट की लिस्ट लीक हो गई। वायरल लिस्ट के अनुसार गौरव खन्ना इस बार बिग बॉस 19 के विनर होंगे। इसके अलावा टॉप-5 फाइनलिस्ट में शामिल हैं: अभिषेक बजाज (रनर अप), फरहाना भट्ट (सेकंड रनर अप), अमाल मलिक (थर्ड रनर अप), तान्या मित्तल (4th रनर अप) और अशनूर कौर (5th रनर अप)।
वायरल पोस्ट के अनुसार शो स्क्रिप्टेड भी हो सकता है और कई कंटेस्टेंट्स के एविक्शन, फाइनलिस्ट और विनर के नाम पहले से तय हैं। इस लीक में यह भी दावा किया गया कि प्रणीत मोरे बिना नॉमिनेशन के घर से बाहर हो गए। हालांकि, इस लिस्ट की सटीकता का आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले
24 अगस्त को शुरू हुए शो के 105 दिनों के बाद होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिनाले 7 दिसंबर 2025 को हो सकता है। फैंस और एक्सपर्ट्स का कहना है कि लीक हुई लिस्ट और वास्तविक परिणाम में अंतर हो सकता है, इसलिए हर किसी की नजरें अब घर के अंदर की हर गतिविधि पर टिकी हैं।
















































































Leave Your Message