छत्तीसगढ़ में रेल हादसा! बिलासपुर के पास मालगाड़ी-पैसेंजर ट्रेन की टक्कर, दो घायल, रूट पर परिचालन ठप।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को एक भयावह रेल हादसा हो गया, जिसने पूरे रेलवे प्रशासन को हिला कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, लाल खदान स्टेशन के पास एक लोकल मालगाड़ी पीछे से दूसरी ट्रेन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे में अब तक दो लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, हादसा शाम करीब चार बजे हुआ। राहत और बचाव कार्य के लिए रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच गईं। क्रेन और मेडिकल यूनिट्स की मदद से ट्रेनों के डिब्बों को हटाने का काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी की मौत की सूचना नहीं है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हादसे के चलते पूरा रूट बंद कर दिया गया है, जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं —
चंपा जंक्शन: 808595652, रायगढ़: 975248560, पेंड्रा रोड: 8294730162।
लोग इन नंबरों पर संपर्क कर हादसे से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि टक्कर कैसे हुई। फिलहाल राहत कार्य तेजी से जारी है और जल्द ही ट्रैक को फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स