राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह संग लव एंगल दिखाने पर भड़कीं आकृति नेगी, बोलीं – “वो मेरे भइया हैं, शो में गलत दिखाया गया।

अशनीर ग्रोवर के रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आईं आकृति नेगी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। शो के दौरान दोनों को कई बार साथ देखा गया, जिससे फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें उड़ने लगीं। कई लोगों ने तो यह तक मान लिया कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। लेकिन अब आकृति नेगी ने इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया है।

एक इंटरव्यू में आकृति ने कहा कि शो में पवन सिंह के साथ लव एंगल दिखाना उनके लिए बेहद शर्मनाक और गलत था। उन्होंने कहा, “पवन जी मेरे लिए भइया जैसे हैं। मैंने पहले दिन ही उन्हें ‘पवन भइया’ कहा था, लेकिन शो के मेकर्स ने वो हिस्सा काट दिया और लव एंगल बना दिया।”

आकृति ने बताया कि फिनाले एपिसोड में जब उन्हें एक स्क्रिप्ट दी गई जिसमें पवन सिंह से शादी का सवाल पूछना था, तो वह हैरान रह गईं। “मैं सोचती रह गई कि ये कैसी स्क्रिप्ट है। मेरे लिए वो बेहद अजीब और असहज पल था,” उन्होंने कहा।

एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि पवन सिंह ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने का वादा किया था, जो उनके लिए एक बड़ा सरप्राइज था। उन्होंने कहा, “वो मेरे भइया जैसे हैं, उनके साथ फिल्म में काम करना सम्मान की बात है, लेकिन शो में जो लव एंगल दिखाया गया, वो बहुत गलत था।”

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स