पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर चार नई वंदे भारत ट्रेनों का किया शुभारंभ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी। वाराणसी रेलवे स्टेशन से इन ट्रेनों का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। नई वंदे भारत ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलेंगी। जैसे ही प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाई, स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा और यात्रियों ने इस पल को उत्सव की तरह मनाया।

पीएम मोदी के आगमन पर वाराणसी स्टेशन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरे स्टेशन पर सुरक्षा कर्मियों और रेलवे स्टाफ ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में पूरी तत्परता दिखाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के विकसित देशों में आर्थिक विकास का एक बड़ा कारण मजबूत बुनियादी ढांचा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत भी अब उसी दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, जहां बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक परिवहन विकास की रीढ़ बन रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, “वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव रख रही हैं। ये ट्रेनें भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई हैं, जिन पर हर भारतीय को गर्व है।” उन्होंने आगे कहा कि प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट और कुरुक्षेत्र जैसे पवित्र स्थलों को वंदे भारत नेटवर्क से जोड़ना भारत की संस्कृति, आस्था और विकास यात्रा का एकीकरण है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अब विदेशी यात्री भी वंदे भारत की तकनीक और सुविधाओं को देखकर प्रभावित होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये नई ट्रेनें न केवल यात्रा को तेज और आरामदायक बनाएंगी, बल्कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में मील का पत्थर साबित होंगी।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स