BIGG BOSS 19 में मिड वीक एविक्शन का धमाका! मृदुल तिवारी के आउट होने की चर्चा तेज़!

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते ड्रामा, इमोशन और ट्विस्ट का तड़का जमकर लगने वाला है। हाल ही में वीकेंड का वार में जहां अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को एविक्ट कर दिया गया, वहीं अब शो में एक और बड़ा झटका आने वाला है। खबरें हैं कि इस बार घर में मिड वीक एविक्शन देखने को मिलेगा और इसका शिकार कोई और नहीं बल्कि मृदुल तिवारी बनने जा रहे हैं।

मिड वीक एविक्शन को लेकर कंटेस्टेंट्स को भी कोई जानकारी नहीं है। एविक्शन की घोषणा सीधे उसी दिन की जाएगी जब मृदुल को घर से बाहर होना पड़ेगा। यह सरप्राइज न केवल दर्शकों बल्कि कंटेस्टेंट्स के लिए भी बड़ा झटका साबित हो सकता है।

मृदुल तिवारी ने शो की शुरुआत में भले ही धीमा खेल दिखाया हो, लेकिन हाल के हफ्तों में उनके गेम में जबरदस्त सुधार देखा गया था। उनकी और गौरव खन्ना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसलिए मृदुल का एविक्शन गौरव के लिए भी बड़ा झटका होगा। गौरव अब गेम में अकेले पड़ सकते हैं, जिससे शो का समीकरण पूरी तरह बदल सकता है।

बताया जा रहा है कि इस बार ‘बिग बॉस 19’ का सीजन एक्सटेंड नहीं किया गया है और ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होगा। अभिषेक बजाज और नीलम गिरी के एविक्शन के बाद फैंस नाराज हैं, और अब मृदुल के जाने की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स