धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर फूटा हेमा मालिनी का गुस्सा, कहा– “यह बेहद असम्मानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है”!

मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की अफवाह फैलने लगी, जिसके बाद पूरे बॉलीवुड और उनके फैन्स में हलचल मच गई। कुछ न्यूज़ पोर्टल्स और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर बिना पुष्टि के यह खबर वायरल हो गई। इस झूठी सूचना से परेशान होकर धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया और लोगों को जमकर फटकार लगाई।

हेमा मालिनी ने अपने पोस्ट में लिखा, “जो हो रहा है वह माफ़ करने योग्य नहीं है! कैसे ज़िम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहे हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं? यह बेहद असम्मानजनक और गैरज़िम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी की आवश्यकता का सम्मान करें।” हेमा मालिनी की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई है और फैन्स भी इस तरह की अफवाह फैलाने वालों पर नाराज़गी जता रहे हैं।

इससे पहले बेटी ईशा देओल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अफवाहों पर विराम लगाया था। उन्होंने बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र की तबीयत स्थिर है और वे धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। ईशा ने सभी से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और परिवार की निजता का सम्मान करें।

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार रात धर्मेंद्र से मिलने के लिए सनी देओल, सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सितारे ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल धर्मेंद्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है और परिवार ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स