आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में, ट्रेड विंडो में बड़े बदलाव की संभावना !
आईपीएल 2026 से पहले मिनी ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार का ऑक्शन 15 या 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। यह लगातार तीसरा मौका होगा जब आईपीएल का ऑक्शन भारत से बाहर हो रहा है। इससे पहले 2023 में दुबई और 2024 में सऊदी अरब के जेद्दा में ऑक्शन हुआ था। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक तारीख और स्थान की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
आईपीएल ऑक्शन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस बार भी खिलाड़ियों पर बोली विदेश में लगेगी और फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगी। ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले संजू सैमसन की डील लगभग तय हो चुकी है। यदि यह डील पूरी होती है, तो संजू सैमसन ऑक्शन से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं, जबकि जडेजा और करन राजस्थान रॉयल्स में जाएंगे।
बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों को रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2025 तय की है। ट्रेड विंडो वह समय होती है, जब टीमें खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती हैं और अपनी कमजोरियों को सुधार सकती हैं। यह विंडो सीजन खत्म होने के सात दिन बाद शुरू होती है और ऑक्शन से सात दिन पहले बंद हो जाती है।
आईपीएल 2026 का ऑक्शन और ट्रेड विंडो इस बार भी क्रिकेट फैन्स के लिए रोमांचक होने वाला है, जहां बड़े बदलाव और नई रणनीतियों से टीमों की तस्वीर बदल सकती है।















































































Leave Your Message