दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा: फरीदाबाद से पकड़े गए डॉक्टर मुजम्मिल की डायरी में छुपी साजिश!

दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ा सफलता हाथ लगी है। हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़े गए संदिग्ध डॉक्टर मुजम्मिल की तलाशी के दौरान उसकी डायरी और नोटबुक बरामद हुई हैं, जिनसे इस आतंकवादी साजिश के कई रहस्य उजागर हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह टेरर मॉड्यूल लंबे समय से भारत में बड़े पैमाने पर आतंकी वारदात की योजना बना रहा था।

सूत्रों के अनुसार, डायरी में 8 से 12 नवंबर तक की गतिविधियों का जिक्र है, जिससे संकेत मिलता है कि इस दौरान कोई खास प्लान तैयार किया गया था। डायरी और नोटबुक में कोड वर्ड्स का इस्तेमाल किया गया था और लगभग 25 लोगों के नाम दर्ज हैं, जिनमें ज्यादातर जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद के निवासी शामिल हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इन सभी व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेने की तैयारी कर रही हैं।

इसके अलावा, जांच में यह भी सामने आया कि डॉक्टर मुजम्मिल के कमरे से 360 किलो विस्फोटक बरामद किए गए थे। यह कमरा अलफलाह यूनिवर्सिटी के पास स्थित था, जो मामले की गंभीरता को और बढ़ाता है। डॉक्टर उमर और मुजम्मिल के रूम नंबर-4 और 13 से भी डायरी मिली हैं, जिनसे कई नए सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच को गहन स्तर पर आगे बढ़ा रही हैं और दिल्ली समेत पूरे देश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस खुलासे से स्पष्ट होता है कि ब्लास्ट एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था, जिसे समय रहते नाकाम करना आवश्यक था।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स