फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी ED जांच में, दिल्ली लाल किला धमाके से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़!

फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी अब राष्ट्रीय जांच एजेंसियों और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गहन जांच के दायरे में है। दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यूनिवर्सिटी से जुड़े वित्तीय और संदिग्ध लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। ED यूनिवर्सिटी के खातों और फंडिंग चैनलों की पड़ताल कर रही है, जबकि अन्य जांच एजेंसियां टेरर फंडिंग और मनी ट्रेल का पता लगाने में जुटी हैं।

इस मामले में फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़े डॉक्टर मुज़म्मिल, डॉक्टर उमर नबी और डॉक्टर शाहीन सईद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान पुलिस को अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर से वही लाल ब्रेज़ा कार मिली, जिसका इस्तेमाल दिल्ली धमाके में किया गया था। यह कार डॉक्टर शाहीन के नाम पर रजिस्टर्ड थी। फोरेंसिक टीम इस कार की बारीकी से जांच कर रही है, जिससे धमाके और मॉड्यूल से जुड़े नए सुराग मिलने की संभावना है।

जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार डॉक्टरों के पास कोडेड डायरी, हथियार और लगभग 2,900 किलो विस्फोटक बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह मॉड्यूल जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सक्रिय था और इसके पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध होने की आशंका है।

सुरक्षा एजेंसियां इस मॉड्यूल के नेटवर्क को पूरी तरह उजागर करने के लिए अल-फलाह यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े अन्य संस्थानों की गहन जांच कर रही हैं। दिल्ली धमाके के बाद यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद गंभीर माना जा रहा है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स