मुंबई ड्रग्स स्कैंडल: सलीम शेख ने बॉलीवुड सितारे और राजनेताओं की कथित रेव पार्टियों का सनसनीखेज खुलासा किया!

मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क की जांच में लगातार सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं। हाल ही में दुबई से निर्वासित होकर भारत लाए गए ड्रग्स तस्कर सलीम सोहेल शेख उर्फ लविश (59) ने पूछताछ में दावा किया कि उसने देश और विदेश में कई रेव पार्टियों का आयोजन किया, जिनमें बॉलीवुड के बड़े सितारे और कुछ राजनीतिक चेहरे भी शामिल हुए।

जांच के मुताबिक, ये पार्टियां मुंबई और दुबई में सलीम डोला के बेटे ताहिर डोला और उसके सहयोगियों के जरिए आयोजित की जाती थीं। शेख ने कहा कि इन पार्टियों में नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धांत कपूर, फिल्म निर्माता अब्बास-मस्तान, रैपर लोका, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी सहित कई हाई-प्रोफाइल लोग शामिल थे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शेख के ये दावे फिलहाल सिर्फ आरोप हैं और सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल इस नेटवर्क की अंतरराष्ट्रीय कड़ियों और आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही है।

जांच की शुरुआत अगस्त 2022 में नागपाड़ा से हुई थी, जब 1.19 लाख रुपये की मेफेड्रोन के साथ एक युवक गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद कई सप्लायर पकड़े गए और मार्च 2024 में संगली में एक ड्रग मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री भी खुली। सलीम डोला और उसके बेटे ताहिर के नेटवर्क से जुड़े कई अन्य आरोपी भी भारत लाए गए।

सलीम शेख ने पूछताछ में बताया कि उसने कई ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और सप्लाई चैन बनाई और पार्टियों में कोकीन, चरस और एमडी जैसी नशे की चोजें उपलब्ध कराई। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई-प्रोफाइल और अंतरराष्ट्रीय जांच जारी रखे हुए है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स