GOOGLE की चेतावनी: पब्लिक WI-FI पर ऑनलाइन बैंकिंग और डेटा चोरी का बढ़ता खतरा।
Google की हालिया रिपोर्ट Android: Behind the Screen में चेतावनी दी गई है कि पब्लिक Wi-Fi नेटवर्क अब साइबर अपराधियों के लिए सबसे आसान रास्ता बन चुके हैं। कैफ़े, एयरपोर्ट या होटल जैसी जगहों पर मुफ्त Wi-Fi का उपयोग करने वाले यूज़र्स के लिए यह खतरा और बढ़ गया है। रिपोर्ट के अनुसार, असुरक्षित नेटवर्क का फायदा उठाकर हैकर्स पासवर्ड, बैंकिंग लॉगिन और अन्य संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं।
Google ने खासतौर पर ऑनलाइन बैंकिंग, शॉपिंग या किसी भी वित्तीय अकाउंट में पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। वहीं मोबाइल स्कैम्स और फ्रोड की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल दुनिया भर में मोबाइल स्कैम्स से लगभग $400 बिलियन (33 लाख करोड़ रुपये) की ठगी हुई, जिसमें अधिकांश पीड़ितों को कभी पैसा वापस नहीं मिला।
साइबर अपराधी अब बेहद संगठित हो गए हैं। वे चोरी हुए मोबाइल नंबर खरीदते हैं, ऑटोमेटेड सिस्टम से लाखों मैसेज भेजते हैं और Phishing-as-a-Service टूल्स से असली जैसी वेबसाइट बनाकर यूज़र्स के लॉगिन क्रेडेंशियल्स चुराते हैं। इसके अलावा, भावनात्मक ब्लैकमेल का भी इस्तेमाल किया जाता है, जैसे डर या घबराहट पैदा करने वाले संदेश भेजना।
सुरक्षित रहने के लिए Google ने कुछ सुझाव दिए हैं: पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल तभी करें जब बहुत जरूरी हो, Auto Connect बंद रखें, नेटवर्क की प्रामाणिकता जांचें, नियमित सुरक्षा अपडेट रखें और अनजान मैसेज का तुरंत जवाब न दें।
















































































Leave Your Message