छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर भीषण नक्सली मुठभेड़, पीएलजीए कमांडर माड़वी हिड़मा ढेर।

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार को एक बड़ी मुठभेड़ हुई। यह घटना अल्लुरी सीताराम राजू जिले के जंगलों में घटी, जहां पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के छिपने की जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ में कम से कम छह नक्सली ढेर हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इनमें बड़े कैडर स्तर के सदस्य भी शामिल हो सकते हैं, हालांकि उनकी आधिकारिक पहचान की पुष्टि अभी बाकी है।

सुरक्षाबलों ने जंगल में व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी रखा है क्योंकि आशंका है कि कुछ नक्सली अभी भी इलाके में छिपे हो सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन को सावधानीपूर्वक और व्यापक रूप से अंजाम दिया जा रहा है ताकि किसी भी तरह के खतरे को रोका जा सके।

इस मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के प्रमुख टॉप कमांडर और पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन ग्रीना आर्मी) के नेता माड़वी हिड़मा को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान हिड़मा की पत्नी को भी मार गिराया गया। अधिकारी यह भी बता रहे हैं कि हिड़मा का नेटवर्क नक्सली गतिविधियों के लिए काफी सक्रिय था और उसका ढेर होना नक्सलियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इस घटना के बाद सुरक्षा बलों की सतर्कता और बढ़ा दी गई है। इलाके में नक्सल विरोधी अभियान जारी हैं और अधिकारी ग्रामीणों से अपील कर रहे हैं कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा बलों को दें।

विशेषज्ञों का कहना है कि माड़वी हिड़मा की मौत से नक्सली संगठन के संचालन और कमांड संरचना पर बड़ा असर पड़ेगा, लेकिन जंगलों में सक्रिय अन्य नक्सली खतरनाक बने हुए हैं। इसलिए सुरक्षा बल इलाके में लगातार गश्त और निगरानी जारी रखेंगे।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स