ऐश्वर्या शर्मा ने तलाक अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब !

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने तलाक और शादी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। सोशल मीडिया पर उनके और पति नील भट्ट के रिश्ते को लेकर चर्चा और ट्रोलिंग तेज हो गई थी। इन अफवाहों ने फैंस के बीच भी कई सवाल खड़े कर दिए थे, खासकर जब दोनों की साथ वाली पोस्ट सोशल मीडिया से गायब होने लगी।

सोमवार को ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दर्द भरा नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने साफ किया कि उनके खिलाफ जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं—जैसे किसी को धमकाना, थप्पड़ मारना या गलत व्यवहार करना—सब झूठ हैं। उन्होंने लिखा, “मैंने कभी किसी को परेशान नहीं किया। मेरा केवल यही काम रहा कि मैं सेट पर अपना प्रोफेशनलिज्म बनाए रखूं। जो लोग मेरे बारे में अफवाहें फैला रहे हैं, उन्हें अपने कर्मों के बारे में सोचना चाहिए।” ऐश्वर्या ने कहा कि चुप रहना इसका मतलब यह नहीं कि वे गलत हैं, बल्कि इसका मतलब है कि वे नकारात्मकता को बढ़ावा नहीं देती। उन्होंने साफ किया कि अब वे अपने पक्ष को रखेंगे और अपनी गरिमा की रक्षा खुद करेंगी।

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की लव स्टोरी टीवी से कम रोमांचक नहीं रही। दोनों की मुलाकात ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर हुई थी, और एक साल में ही उन्होंने सात फेरे लेकर शादी कर ली। शादी के बाद दोनों रियलिटी शो और टीवी स्क्रीन पर अपनी केमिस्ट्री के लिए मशहूर हुए। लेकिन हाल के महीनों में उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज हो गई थीं। ऐश्वर्या का यह बयान अब फैंस और सोशल मीडिया पर उनके लिए समर्थन और अफवाह फैलाने वालों के लिए चेतावनी बन गया है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स