स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की हल्दी सेरेमनी ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम!
बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया की सबसे चर्चित जोड़ी, म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना, शादी के बंधन में बंधने की तैयारियों में जुट गई हैं। शुक्रवार को उनकी हल्दी सेरेमनी धूमधाम से आयोजित की गई, और इसके वीडियो व फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस और सेलिब्रिटीज़ ने इन फोटोज को खूब पसंद किया।
हल्दी समारोह में स्मृति और पलाश ने परंपरागत रस्में निभाने के बाद जमकर मस्ती की। दोनों ने साथ में नाच-गाना किया और हल्दी में होली जैसा माहौल बनाया। उनके चेहरे हल्दी के रंग में रंगे हुए नजर आए और कैमरे में दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आई। इस खास मौके पर पूरी महिला क्रिकेट टीम भी मौजूद रही और जश्न में चार चांद लगाए। परिवार और दोस्तों के बीच दोनों की खुशियों का अंदाज़ अलग ही था।
पलाश और स्मृति की शादी 23 नवंबर को होने वाली है। बीते छह साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल की शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम शामिल होने वाले हैं। इस खास अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है।
पलाश ने हाल ही में स्मृति को स्टेडियम में घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब फैंस उनकी शादी के इनसाइड फोटोज और वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह शादी बॉलीवुड और क्रिकेट की सबसे शानदार और चर्चित शादियों में से एक बनने जा रही है।
















































































Leave Your Message