एलओसी पर 69 लॉन्चिंग पैड एक्टिव, 120 आतंकी घुसपैठ को तैयार; ड्रोन गतिविधि बढ़ी, BSF के 22 ऑपरेशनों में आतंकियों का नेटवर्क ध्वस्त!

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात को लेकर BSF ने बड़ा बयान जारी किया है। BSF कश्मीर फ्रंटियर के IGP अशोक यादव ने बताया कि सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों में इस साल कमी जरूर आई है, लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने एक बार फिर एलओसी के करीब अपने लॉन्चिंग पैड और आतंकी कैंप एक्टिव कर दिए हैं। मौजूदा इनपुट के मुताबिक, एलओसी पर 69 लॉन्चिंग पैड सक्रिय हैं, जिन पर करीब 100–120 आतंकवादी घुसपैठ के मौके की तलाश में बैठे हैं

IGP यादव ने कहा कि आतंकवादी लगातार नए रास्तों का इस्तेमाल कर घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं और पाकिस्तानी सेना की मदद से जॉइंट रेकी की गतिविधियां भी सामने आई हैं। इसके बावजूद BSF, आर्मी, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने आतंकियों की कई योजनाएं नाकाम की हैं। इस वर्ष BSF ने सेना के साथ मिलकर 22 संयुक्त ऑपरेशन चलाए, जिनमें कई आतंकियों को मार गिराया गया और भारी मात्रा में हथियार, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किए गए।

यादव ने बताया कि हाल के दिनों में ड्रोन गतिविधि बढ़ी है, लेकिन BSF की सतर्कता के कारण दुश्मन ड्रोन एलओसी पार करने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद गुलमर्ग और अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा और भी मजबूत की गई है, ताकि पर्यटकों और आम नागरिकों को किसी भी खतरे से बचाया जा सके।

BSF मौजूदा वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए अपनी तकनीकी क्षमता बढ़ाने पर भी काम कर रहा है। ग्वालियर में खोला गया BSF ड्रोन वॉरफेयर स्कूल आधुनिक युद्धक तकनीकों, ड्रोन डिजाइन, जैमिंग सिस्टम और AI आधारित सुरक्षा प्रशिक्षण दे रहा है।

IGP यादव ने कहा कि “व्हाइट कॉलर आतंकियों” और रेडिकलाइजेशन सेंटर्स की पहचान सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौती बन गई है, लेकिन BSF सभी एजेंसियों के साथ मिलकर इसका मजबूती से सामना कर रहा है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स