महेश बाबू–प्रियंका स्टारर राजामौली की ‘वाराणसी’ टीज़र से मचा धमाल, पहले दिन 200 करोड़ और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ की उम्मीदें।

महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया और फिल्म जगत में धूम मचा दी है। फिल्ममेकर एसएस राजामौली की इस नई पेशकश को लेकर पहले से ही बड़ी उम्मीदें हैं। राजामौली की पिछली फिल्मों बाहुबली और RRR ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे और अब माना जा रहा है कि ‘वाराणसी’ भी उसी दिशा में जाएगी। फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म 2027 में रिलीज होगी, लेकिन टीज़र के रिस्पॉन्स और प्रमोशन की रणनीति के चलते इसके बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की चर्चा पहले से शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले दिन 200 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है, जो वर्तमान ओपनिंग डे रिकॉर्ड रखने वाली फिल्म पुष्पा 2 (72 करोड़ हिंदी ओपनिंग) को चुनौती देगी। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी इसे 300–400 करोड़ तक की कमाई का अनुमान है।

टीज़र में फिल्म के विजुअल्स और स्टार कास्ट की जबरदस्त परफॉर्मेंस को दर्शाया गया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। प्रियंका चोपड़ा की ग्लोबल अपील और महेश बाबू की फैन फॉलोइंग फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता दिला सकती है।

एसएस राजामौली की फिल्में हमेशा तकनीकी और सिनेमैटिक इनोवेशन में आगे रहती हैं, और ‘वाराणसी’ के साथ भी यह उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। फिलहाल, फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीदें काफी ऊँची हैं।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स