इंडिगो फ्लाइट संकट से यात्रियों की जेब पर भारी असर, टिकट दोगुने-तीनगुने, आम लोगों की मुश्किलें बढ़ीं!

देशभर में इंडिगो की उड़ानों के संकट का असर अब सीधे यात्रियों पर पड़ रहा है। पिछले दो दिनों में हजारों फ्लाइट्स कैंसिल और देरी से उड़ान भरने के कारण एयरलाइन टिकटों में अचानक भारी उछाल देखने को मिल रहा है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों के प्रमुख रूट्स पर टिकट दोगुने-तीनगुने तक महंगे हो गए हैं।

यात्रियों को मजबूरी में तुरंत वैकल्पिक फ्लाइट बुक करनी पड़ रही है, वहीं ट्रैवल पोर्टल्स और एयरलाइन सिस्टम्स पर किराए में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली एयरपोर्ट से हाल ही में सभी घरेलू उड़ानों के रद्द होने के कारण मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे दूसरी एयरलाइंस ने भी किराए बढ़ा दिए हैं।

उदाहरण के लिए, दिल्ली-मुंबई रूट पर सामान्य दिनों में 5,000-7,000 रुपये में मिलने वाला टिकट अब 38,000-50,000 रुपये तक पहुंच गया है। दिल्ली-चेन्नई का किराया 9,000-10,000 रुपये से बढ़कर 81,000 रुपये तक पहुंच गया है। दिल्ली-बेंगलुरु का टिकट 6,000-8,000 रुपये से बढ़कर 43,000 रुपये तक पहुँच गया है। इसी तरह, दिल्ली-पटना, दिल्ली-हैदराबाद, दिल्ली-अहमदाबाद और दिल्ली-कोलकाता रूट्स पर भी टिकटों की कीमतें आसमान छू रही हैं।

यात्रियों का कहना है कि एयरलाइन की लापरवाही और सरकार की सुस्ती ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। कई यात्रियों ने टिकट बुकिंग के दौरान भारी तनाव और आर्थिक दबाव महसूस किया। विशेषज्ञों का कहना है कि इंडिगो को जल्द ही उड़ानों को सामान्य करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे, अन्यथा इस संकट का असर यात्रियों पर और ज्यादा गंभीर होगा।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स