जकार्ता में ऑफिस बिल्डिंग में भीषण आग, 20 से अधिक लोगों की मौत।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक कार्यालय की इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। आग की चपेट में आए लोगों में 5 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें एक गर्भवती महिला भी थी। सेंट्रल जकार्ता के पुलिस प्रमुख सुसात्यो पुरनोमो कोंड्रो ने बताया कि आग अब नियंत्रित कर ली गई है, लेकिन अधिकारियों का ध्यान अभी भी लोगों की सुरक्षा और बचाव कार्यों पर केंद्रित है।

जानकारी के अनुसार आग इमारत की पहली मंजिल से लगी और तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। आग लगने के समय कई कर्मचारी लंच कर रहे थे, जबकि कुछ बाहर भी मौजूद थे। आगजनी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। Kompas TV के फुटेज में अग्निशमन कर्मी लोगों को इमारत से बाहर निकालते हुए नजर आए। कुछ लोग पोर्टेबल सीढ़ियों का इस्तेमाल कर ऊपरी मंजिलों से फंसे लोगों को बचाने में मदद कर रहे थे।

यह इमारत टेरा ड्रोन इंडोनेशिया का ऑफिस है, जो खनन और कृषि क्षेत्र के लिए ड्रोन सेवाएं प्रदान करती है। आग ने इमारत को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और आस-पास के इलाके में काला धुआं फैल गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

यह घटना हांगकांग में पिछले महीने लगी भीषण आग की याद दिला देती है, जिसमें लगभग 160 लोगों की मौत हुई थी। इसी साल अगस्त में इंडोनेशिया के संसद भवन में भी बेकाबू भीड़ ने आग लगाई थी, जिसमें कम से कम 3 लोगों की जान गई थी।

फिलहाल बचाव और राहत कार्य जारी हैं, और अधिकारियों ने जनता से इलाके से दूर रहने और बचाव कर्मियों को सहयोग देने की अपील की है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स