पीएम मोदी ने NDA सांसदों को दिया जनता से जुड़ने और रिफॉर्म एक्सप्रेस को हर घर तक पहुँचाने का निर्देश।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज NDA संसदीय दलों की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने सरकार के सुधारों और आगामी चुनावी रणनीति पर जोरदार निर्देश दिए। पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि देश अब पूरी तरह ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ के फेज में है, जहां सुधार तेजी से और स्पष्ट इरादों के साथ हो रहे हैं। उन्होंने एनडीए सांसदों को जनता के बीच जाने और आम लोगों की वास्तविक समस्याओं को जानने की हिदायत दी।

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के सुधार नागरिक केंद्रित हैं, केवल आर्थिक या राजस्व तक सीमित नहीं। उनका उद्देश्य रोजमर्रा की परेशानियों को दूर करना है, ताकि नागरिक अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होंने सांसदों से कहा कि उन्हें आम जनता की समस्याओं को सक्रिय रूप से शेयर करना चाहिए ताकि रिफॉर्म एक्सप्रेस हर घर तक पहुँच सके।

बैठक में पीएम मोदी ने अनावश्यक कागजात और लंबी फॉर्म की प्रक्रिया खत्म करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बार-बार डेटा जमा करने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए और सेवाएं सीधे लोगों के दरवाजे तक पहुंचनी चाहिए।

साथ ही, पीएम मोदी ने ईज ऑफ लाइफ और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को सरकार की टॉप प्रायरिटी बताया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सेल्फ-सर्टिफिकेशन का मॉडल पिछले 10 वर्षों से बिना किसी दुरुपयोग के सफलतापूर्वक लागू हो रहा है।

सांसदों को आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव को बड़ा लक्ष्य मानने, अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सक्रिय रहने और जनता से जुड़ने का निर्देश दिया गया। साथ ही, उन्होंने सांसदों से आगामी बजट पर फीडबैक देने और स्थानीय कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा।

इस बैठक के संदेश से स्पष्ट है कि मोदी सरकार सुधारों को हर घर तक पहुँचाने और नागरिक अनुभव को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स