धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर राज: 10 दिनों में 351.75 करोड़, छावा को छोड़ा पीछे!

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। रिलीज के महज 10 दिनों में ही फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए खुद को 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की कतार में खड़ा कर दिया है। दसवें दिन अकेले 59 करोड़ रुपये की कमाई के साथ धुरंधर का कुल कलेक्शन 351.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और फिल्म की रफ्तार अभी थमने का नाम नहीं ले रही।

अब तक विक्की कौशल की छावा 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, लेकिन धुरंधर ने उसे भी पीछे छोड़ दिया है। जहां छावा ने 10 दिनों में 326.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, वहीं धुरंधर उससे आगे निकल चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि धुरंधर की ओपनिंग छावा से कमजोर रही थी। पहले दिन धुरंधर ने 28 करोड़ कमाए थे, जबकि छावा ने 31 करोड़ से शुरुआत की थी। शुरुआती 5–6 दिनों तक छावा की कमाई ज्यादा रही, लेकिन दूसरे हफ्ते में धुरंधर ने जबरदस्त पेस पकड़ लिया।

फिल्म के शोज लगातार हाउसफुल जा रहे हैं और कई जगहों पर मिडनाइट शोज भी शुरू कर दिए गए हैं। दर्शकों की मजबूत प्रतिक्रिया और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है।

धुरंधर में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं और उनके साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं छावा, जो 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी, में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया था और फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने निर्देशित किया था।

अगर धुरंधर इसी रफ्तार से कमाई करती रही, तो यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स