अमेरिकी अरबपति ब्रायन जॉनसन 2039 तक अमर बनने का दावा, खर्च कर रहे हर साल 17 करोड़ रुपए!
अमेरिकी टेक अरबपति और बायोहैकर ब्रायन जॉनसन ने 2039 तक अमर बनने का दावा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जॉनसन ने लिखा कि मृत्यु पर विजय मानवता की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। वे लंबे समय से उम्र घटाने और एंटी-एजिंग तकनीकों पर काम कर रहे हैं और इसके लिए हर साल लगभग 2 मिलियन डॉलर (करीब 17 करोड़ रुपए) खर्च कर रहे हैं।
48 वर्ष की उम्र में जॉनसन का लक्ष्य है कि उनकी बॉडी 18 साल के युवक जैसी हो जाए। इसके लिए उनकी लैब में क्लोन और बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग तकनीक विकसित की जा रही है। जॉनसन का कहना है कि अमर होना कोई असंभव सपना नहीं है और इसे प्रकृति के पहले से मौजूद मॉडल की तरह वैज्ञानिक रूप से हासिल किया जा सकता है। उनका दावा है कि यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि एक जैविक समस्या का समाधान है।
जॉनसन की इस कोशिशों ने उन्हें वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है। उनके जीवन और प्रयासों पर 2024 में नेटफ्लिक्स पर “Don’t Die” नामक डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज़ हो चुकी है, जिसमें दर्शकों को उनके जीवन और वैज्ञानिक प्रयोगों के करीब से देखने का मौका मिला।
ब्रायन जॉनसन ने शिक्षा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि हासिल की है। उन्होंने 2003 में ब्रिगहम यंग यूनिवर्सिटी से बीए किया और 2007 में शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए पूरा किया। उनके अनुसार, अमरता का सपना केवल व्यक्तिगत महत्व का नहीं बल्कि मानवता के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि साबित हो सकता है।
अगर जॉनसन का यह प्रयोग सफल होता है, तो यह दुनिया की तस्वीर ही बदल सकता है और मानव जीवन की लंबाई को लेकर नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है।
















































































Leave Your Message