ट्रंप का बड़ा बयान: ‘टैरिफ’ अब पांचवां पसंदीदा शब्द, नए साल से अमेरिका में बड़े टैक्स कट्स का ऐलान!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ और टैक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। नॉर्थ कैरोलिना में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहले ‘टैरिफ’ उनका सबसे पसंदीदा शब्द हुआ करता था, लेकिन अब वह उनका पांचवां पसंदीदा शब्द रह गया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया, खासकर “फेक न्यूज” पर भी तीखा हमला बोला और नए साल से लागू होने वाले बड़े टैक्स कट्स की घोषणा की।
ट्रंप ने कहा कि जब वह टैरिफ को अपना पसंदीदा शब्द बताते थे, तो मीडिया ने इसे लेकर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि उनसे पूछा जाने लगा कि धर्म, भगवान, परिवार, पत्नी और बच्चों का क्या होगा। इसी वजह से अब वह अपने शब्दों को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं। ट्रंप ने आरोप लगाया कि फेक न्यूज मीडिया उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करता है।
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने नए साल से लागू होने वाले टैक्स कट्स को अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े टैक्स कट्स बताया। उन्होंने कहा कि इनका सीधा फायदा आम अमेरिकियों को मिलेगा और लोगों की जेब में ज्यादा पैसा बचेगा।
ट्रंप ने घोषणा की कि अब टिप्स पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, जिससे होटल, रेस्तरां और सर्विस सेक्टर में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा ओवरटाइम करने वाले कर्मचारियों को भी टैक्स से छूट दी जाएगी, ताकि मेहनत करने वाले लोगों को सीधा लाभ मिल सके।
इसके साथ ही ट्रंप ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत का ऐलान करते हुए कहा कि सोशल सिक्योरिटी पर भी टैक्स नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इन नीतियों के “ड्रामेटिक नतीजे” सामने आएंगे और नॉर्थ कैरोलिना समेत पूरे देश में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ट्रंप के अनुसार, उनकी आर्थिक नीतियां अमेरिका की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देंगी और आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाएंगी।
















































































Leave Your Message