भारती सिंह ने 41 साल की उम्र में जन्म दिया दूसरे बेटे को, इंस्टाग्राम पर शेयर किया पहला रिएक्शन!

लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया 19 दिसंबर 2025 की सुबह माता-पिता बने, जब भारती ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। इस समय कॉमेडियन ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की शूटिंग के लिए जाने वाली थीं, लेकिन अचानक उनके वॉटर बैग फट जाने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 41 साल की उम्र में दूसरा बच्चा जन्म लेने के बाद भारती और हर्ष परिवार में नई खुशी का जश्न मना रहे हैं।

भारती पहले से ही अपने बेटे लक्ष्य की मां हैं और उन्होंने चाहा था कि दूसरी बार उन्हें बेटी हो। इस दौरान उन्होंने गणेश चतुर्थी पर बेटी की मन्नत मांगी और 1000 लड्डू का भोग भी लगाया। पूरी प्रेग्नेंसी में भारती यह इच्छा जताती रही, लेकिन उनके दूसरे बच्चे का लिंग भी बेटा ही निकला।

जन्म के बाद भारती सिंह ने अपने पहले रिएक्शन के तौर पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर गणपत्ति बप्पा की तस्वीर शेयर की और हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया। इस पोस्ट से स्पष्ट हुआ कि भारती अपने बेटे के जन्म के लिए भगवान की शुक्रगुजार हैं।

कुछ दिनों पहले भारती ने एक व्लॉग में अपनी जेस्टेशनल डायबिटीश और कमर दर्द के बारे में भी बताया था। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने परिवार के साथ इस खुशी के पल को मनाया।

अब भारती और हर्ष दोनों अपने दूसरे बेटे के जन्म की खुशी में पूरी तरह डूबे हुए हैं। परिवार, दोस्त और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेज रहे हैं। भारती सिंह का यह नया परिवारिक अध्याय उनके फैंस के लिए भी बेहद खास और उत्साहवर्धक साबित हो रहा है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स