ओडिशा में मॉब लिंचिंग का सनसनीखेज मामला: बांग्लादेशी होने के शक में प्रवासी मजदूर की हत्या, इलाके में तनाव!

बांग्लादेश में हालिया हिंसक घटनाओं के बीच अब भारत में भी मॉब लिंचिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। ओडिशा के संबलपुर जिले में बुधवार शाम बांग्लादेशी होने के शक में एक प्रवासी मजदूर की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी 30 वर्षीय जुएल शेख के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूरी करता था।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना रात करीब 8.30 बजे शांतिनगर इलाके में हुई, जब जुएल शेख काम से लौटने के बाद एक चाय की दुकान पर रुका था। उस समय उसके साथ तीन अन्य प्रवासी मजदूर भी मौजूद थे। इसी दौरान चार-पांच अज्ञात लोग वहां पहुंचे और मजदूरों पर अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी होने का आरोप लगाते हुए उनसे पहचान पत्र मांगने लगे। मजदूरों ने अपनी वैध आईडी दिखाई, लेकिन आरोपियों ने उसे फर्जी बताकर हमला कर दिया।

हमले के दौरान तीन मजदूर मौके से भागने में सफल रहे, जबकि जुएल शेख भीड़ में फंस गए। आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम गुरुवार को होने की संभावना है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

इस घटना से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। गौरतलब है कि इससे पहले बांग्लादेश में भी एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या की घटना सामने आई थी, जिसके बाद दोनों देशों में विरोध प्रदर्शन हुए थे। भारत ने बांग्लादेश सरकार से निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा देने की मांग की थी। अब ओडिशा की इस घटना ने एक बार फिर भीड़ हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स