2025 बना बॉलीवुड का कमबैक ईयर: रणवीर सिंह से अक्षय खन्ना तक, सितारों ने फिर रचा इतिहास!
साल 2025 बॉलीवुड के लिए कई मायनों में खास साबित हुआ है। यह साल उन सितारों के नाम रहा, जिन्होंने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दमदार वापसी कर दर्शकों को चौंका दिया। ब्लॉकबस्टर फिल्मों, वायरल परफॉर्मेंस और क्रिएटिव रीइनवेंशन के जरिए इन कलाकारों ने साबित कर दिया कि उनका जादू अब भी कायम है।
लंबे समय तक मेनस्ट्रीम से दूर रहे रजत बेदी ने आर्यन खान की पहली वेब सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में शानदार अभिनय कर जबरदस्त कमबैक किया। दर्शकों ने उनके किरदार को खूब सराहा और वे एक बार फिर चर्चा में आ गए। इसी साल आदित्य धर ने फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ निर्देशक के तौर पर दमदार वापसी की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी।
2025 पूरी तरह से रणवीर सिंह के नाम रहा। ‘धुरंधर’ साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और उनके दमदार अभिनय, वायरल डायलॉग्स और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इमरान हाशमी ने कंटेंट-बेस्ड भूमिकाओं पर फोकस करते हुए ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपनी परफॉर्मेंस से आलोचकों और दर्शकों दोनों की तारीफ बटोरी।
आमिर खान ने लंबे ब्रेक के बाद फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ से भावनात्मक और यादगार वापसी की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। विक्की कौशल की ‘छावा’ में संभाजी महाराज की भूमिका 2025 की सबसे चर्चित परफॉर्मेंस में शामिल रही।
रश्मिका मंदाना ने लगातार पैन इंडिया हिट्स देकर अपनी बादशाहत कायम रखी, वहीं अक्षय कुमार ने ‘स्काई फोर्स’ और ‘हाउसफुल 5’ से मजबूत वापसी की। अक्षय खन्ना ने ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ में खलनायक के रूप में अपनी बेहतरीन अदाकारी से साबित कर दिया कि असली कमबैक अभिनय से होता है।
कुल मिलाकर, 2025 ने दिखा दिया कि सच्चा टैलेंट कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता।
















































































Leave Your Message